फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत हो गई। खतौली का रहने वाला युवक ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर पहुंचा था।
खतौली के गांव मढ़करीमपुर निवासी अंकित शहर में कोआपरेटिव बैंक में काम करता था। वह रोजाना ट्रेन से ड्यूटी पर आता-जाता था। शनिवार शाम भी वह ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। इसी दौरान वह ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी में अचानक फिसलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही अंकित की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया है। उधर, शुक्रवार को गांधी कालोनी ओवरब्रिज के नीचे योगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर मरी महिला की पहचान बचन सिंह कालोनी निवासी लक्ष्मी देवी के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर किनारे मिली महिला की चप्पल
भोपा। जौली में गंगनहर के किनारे महिला की चप्पल व बुर्का मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने चप्पल व बुर्का देख किसी महिला के गंगनहर में गिरने की आशंका व्यक्त की, जिस पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में महिला की तलाश कराई, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद कोई सफलता नहीं मिली। अब पुलिस बुर्के के आधार पर महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें