मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जट नंगला निवासी अमित ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सुधीर, प्रभात उर्फ मोनू और काजीखेड़ा निवासी गुड्डू 23 जुलाई को मामूली विवाद में बाद जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद परिजनों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें अमित के साथ ही अन्य परिजन भी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी सोमपाल शुक्रवार सुबह पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं मानने पर हिरासत में ले लिया। आरोपी सोमपाल का बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
तीन को गैंगस्टर में निरुद्ध किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के तीन शातिर बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने तीनों आरोपियों मिमलाना रोड निवासी फरमान पुत्र अब्दुल लतीफ, शहीद चौक निवासी आकिब पुत्र अजमल और खालापार निवासी शहजाद पुत्र नौशाद को गैंगस्टर की कार्रवाई से अवगत करा दिया है।