खेकड़ा (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद के चलते एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का अपने परिजनों ने विगत कुछ दिनों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहे थे। इसके चलते वह परेशान था। कई बार बंटवारे को लेकर उसकी परिजनों के साथ कहासुनी भी हो चुकी है। उसने सोमवार की सुबह परिजनों के संपत्ति का बंटवारे कहा। परिजनों के कुछ कहने के बाद उसने मकान के कमरे में जाकर अंदर से कमरे का गेट बंद कर लिया और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। संदेह होने पर परिजनों ने कमरे का गेट खुलवाना चाहा, लेकिन गेट न खुलने पर उन्होंने गेट तोड़कर कमरे में जाकर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन फानन में युवक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। उक्त मामला दिन भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।