फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद गैंगरेप की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों ने किशोरी को बनाया था हवस का शिकार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
एक किशोरी से तीन युवकों ने तीन महीने पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों से मामला दबाए रखा। तबीयत बिगड़ने पर लड़की ने मां को पूरी घटना बताई। पिता ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव की 14 साल की लड़की की गांव के युवक से दोस्ती थी। उसने दो दोस्तों के साथ उसको हवस का शिकार बना डाला। लड़की ने मामले को दबाए रखा, लेकिन रविवार को उसकी हालत बिगड़ी तो उसने मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने चिकित्सकों से उसका चेकअप कराया, तो प्रिग्नेंसी की रिपोर्ट आने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर तीन के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी बंटी और सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना की बारे में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल और कोर्ट में 164 के बयान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि तीसरा आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें