फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्सि प्रधान पर जान लेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। तिस्सा में नाला निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान पर लाठी डंडो और तमंचे से हमला कर घायल किया। सैकडों लोगों ने थाना पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। बाप बेटे सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा के ग्राम प्रधान शाहनजर पुत्र जाकिर ने भोपा थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह वह पानी की निकासी के लिए कच्चे नाली की सफाई और निर्माण कार्य करा रहा था। आरोप है कि तभी वहां बिट्टू पुत्र रामसिंह, उसका बेटा विजय निवासीगण अलीपुरा तिस्सा एक अज्ञात युवक के साथ उसके घर पहुंच गए। जहां उसके पिता के साथ गलीगलौज के बाद मौके पर आए। यहां उसके साथ गाली गलौज, लाठी,डंडो व तमंचे के बट से मारपीट शुरु कर दी। सूचना पर डायल 100 सहित भोपा एसएसआई ओंकार पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में ग्राम प्रधान काफी ग्रामीणों के साथ भोपा थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एक अज्ञात युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया गया है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से महिला बिनेश ने भी ग्राम प्रधान के विरुद्ध थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से यह शिकायत की है कि प्रधान द्वारा उसकी निजी जमीन में जबरन नाला खुदाई कराई जा रही है। महिला ने मारपीट का आरोप भी लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें