फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभासद के विजय जुलूस में फायरिंग में एक घायल

Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
घायल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद विजेता प्रत्याशियों ने धमक दिखाने के लिए विजय जुलूस निकाले। इनमें जमकर फायरिंग और आतिशबाजी भी की गई। भाजपा सभासद के विजय जुलूस में हुई फायरिंग में गोली एक राहगीर को लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राहगीर को मुरादाबाद रेफर किया गया है। भाजपा प्रत्याशी ने फायरिंग करने वाले को अपना समर्थक मानने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



प्रशासन और चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को सख्त निर्देश दिए थे कि चुनाव जीतने के बाद कोई विजय जुलूस नहीं निकालेगा। इसके चलते धारा 144 भी लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद निशेधाज्ञा का उल्लंघन
करते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी समेत कई वार्ड सदस्यों ने जुलूस निकाला। जुलूस में जमकर आतिशबाजी की गई।

मतगणना के बाद वार्ड-12 के विजयी सभासद मनोज कुमार जुलूस में अपने समर्थकों के साथ आवास पर में जा रहे थे। मोहल्ला सीकरी गेट पहुंचने पर भीड़ में से किसी व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से भीड़ में खड़ा राहगीर  शंकर पुत्र बांके लाल घायल हो गया। गोली लगते ही जुलूस में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


घायल शंकर को विजयी प्रत्याशी मनोज कुमार व शंकर के परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत के चलते मुरादाबाद रैफर कर दिया गया। भाजपा सभासद ने फायरिंग करने वाले को अपना समर्थक मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें