दोघट (बागपत)। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के पूर्व प्रबंधक रामपाल पर न्यायालय में धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है, लेकिन वे काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। जिस पर न्यायालय ने उनके वारंट जारी कर दिए। न्यायालय के आदेश पर रामपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने रामपाल को जेल भेजा।
देव हत्याकांड में रिमांड मंजूर
बालैनी (बागपत)। एसओ देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुकारी के देव हत्याकांड में आरोपी का रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस बृहस्पतिवार को उसे आठ घंटे की रिमांड पर लेकर आएगी।
सिसाना में चोरी करता युवक पकड़ा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में ग्रामीणों ने एक घर में घुसे युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक एक घर से बर्तन चोरी कर रहा था। युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा। दूसरी तरफ, बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में दीपक सिंधी के घर पर चोरों ने घुसने का प्रयास किया। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे।
होली चौक पर व्यापारी भाई भिड़े
बागपत। शहर के मुख्य रोड स्थित होली चौक पर दो व्यापारी भाई आपस में भिड़ गए। दोनों की जूतों की दुकान हैं। ग्राहक को लेकर काफी हंगामा हुआ। एक युवक घायल हो गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
नामजद रिपोर्ट, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
बागपत। किशनपुर बराल निवासी सुबे सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र राहुल की हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
हादसे मेें हिरण की मौत
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।