फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन को चेतावनी दी
विज्ञापन

खतौली। भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। पुलिस रवैये से क्षुब्ध मृतक की पत्नी ने दो जुलाई को डीएम कार्यालय के समक्ष बच्चों व ससुराल के साथ आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास निवासी महिला प्रभा देवी ने मुख्यमंत्री समेत जिले के सभी अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसके पति भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की पांच अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राणा प्रताप ने पालिका चेयरमैन, राजू वाल्मीकि समेत दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। हत्याकांड में तीन आरोपी जेल में बंद हैं। आरोप है कि बाकी आरोपियों को पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता ने अधिकारियों को चेतावनी देेते हुए कहा कि अगर दो दिन के भीतर बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं किया गया, तो वह अपने बच्चों और ससुर बाबूलाल के साथ दो जुलाई को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें