फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र राजस्थान में रेलवे स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खतौली का लापता छात्र राजस्थान के जिला गंगानगर में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिला। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन राजस्थान में छात्र को लेने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर गली निवासी अतुल सोम का 13 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सोम कक्षा-7 का छात्र है। 23 मार्च की सुबह करीब आठ बजे सिद्धार्थ घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। परिजनों ने छात्र को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार रात को राजस्थान के जिला गंगानगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने फोन करके जानकारी दी थी कि खतौली का एक किशोर रेलवे स्टेशन पर मिला है। जीआरपी ने रात में ही व्हाट्सएप पर किशोर की फोटो भेजी थी। फोटो से लापता छात्र के रुप में पहचान हुई। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन राजस्थान में छात्र को लेने के लिए चले गए हैं।

महिला लापता
खतौली। नगर की रहने वाली सुनीता त्यागी पत्नी प्रवीण त्यागी सोमवार से लापता है। परिजनों ने महिला को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस महिला को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें