फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजड़ू में घर से हजारों की नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजड़ू में घर से हजारों की नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू की कूंगर पट्टी निवासी फरियाद ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात वह घर में सोया था। आरोप है कि देर रात घर में घुसे बदमाशों ने फरियाद के साथ ही उसके यहां रहने वाले किराएदार के कमरे को भी खंगाल डाला। बदमाश घर से करीब 25 हजार की नकदी, कीमती कपड़े, सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान ले उड़े। सोमवार सुबह जागने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामूली विवाद में भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी रवि व महेश पाल के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कर दोनों को हिरासत में ले लिया। उधर, मोहल्ला खालापार में दरोगा की कोठी निवासी मोनू पुत्र इकरार को भी राहगीरों से झगड़ा फसाद करने पर हिरासत में ले लिया गया। तीनों आरोपियों का शाम के समय शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें