फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एटीएम उखाड़ने का प्रयास, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एटीएम उखाड़ने का प्रयास, तोड़फोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर बदमाशों ने इंडिया-वन का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर कैश लूटने का भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी कामयाबी नहीं मिलने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर इंडिया-वन का एटीएम लगा हुआ है, जिस पर कोई गार्ड तैनात नहीं है। मंगलवार देर रात बदमाशों ने उक्त एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ करते हुए उसमें मौजूद कैश लूटने का भी भरसक प्रयास किया, लेकिन इसमें भी कामयाबी उन्हें नहीं मिली। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त एटीएम देख पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस अब एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। चौकी इंचार्ज रामलीला टिल्ला एसआई सुनील नागर का कहना है कि अब तक एटीएम संचालक कंपनी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें