फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादपुर के जंगल में बदमाशों से भिड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव सादपुर के जंगल में मंगलवार रात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच बदमाश खुद को घिरता देख फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर के जंगल में मंगलवार रात कुछ हथियारबंद बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने बदमाशों को देख गांव वालों को जानकारी दे दी। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और लाइसेंसी हथियारों के साथ जंगल में पहुंच गए। ग्रामीणों को घेराबंदी करते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। सूत्रों के अनुसार, आनन-फानन में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश ग्रामीणों की घेराबंदी तोड़कर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें