फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, रजिस्टर फाड़ डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट
विज्ञापन

जानसठ। गांव मुस्तफाबाद के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी और सरकारी रजिस्टर फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जिला शामली के दयानंद नगर निवासी प्रभात कुमार पुत्र नवाब सिंह गांव मुस्तफाबाद के एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहते हैं। बाइक से स्कूल आते जाते हैं। इसी स्कूल में मुजफ्फरनगर की एक शिक्षामित्र तैनात है। शिक्षामित्र पिछले कई महीने से मुजफ्फरनगर से बस द्वारा खतौली पहुंचती और फिर वहां से प्रधानाध्यापक के साथ बाइक से स्कूल जाती है। शिक्षामित्र का मेरठ निवासी एक व्यक्ति विरोध करता है। विरोध के चलते शिक्षामित्र कुछ दिन से अपने पति के साथ ही बाइक पर स्कूल आती और जाती थी। शनिवार को प्रधानाध्यापक कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर थाने में पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्कूल की शिक्षामित्र का जीजा अपने एक साथी को साथ लेकर कार में आया। स्कूल में आते ही दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और सरकारी रजिस्टर फाड़ डाले। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा ने प्रधानाचार्य को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें