फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो वाहन चोर, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो वाहन चोर, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने नहर पटरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस बरामद करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बोलेरो व दो बाइकें भी बरामद की गईं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा ने इसकी जानकारी दी। बताया कि तितावी थाने के एसओ सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस नहर पटरी मार्ग स्थित अलीपुर कलां तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी व जवाब कार्रवाई कर बाइक सवार दो युवकों को धर लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस के साथ बाइक भी बरामद की गई। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर छिपाकर रखी गईं चोरी की दो बोलेरो और एक अन्य बाइक भी बरामद की गई। पकड़े गए बदमाश विजय पुत्र श्रीचंद और विजय पुत्र सोहनवीर, निवासी बघरा हैं, जबकि फरार बदमाश की पहचान गुड्डू पुत्र धनवीर निवासी बघरा के रूप में हुई, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर दबोचा, 42 पेटी शराब और कार बरामद
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन सभागार में ही प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि भौराकलां थाना पुलिस ने एसओ धर्मेंद्र सिंह, एसआई विनोद राघव और एसआई कृष्ण कुमार के नेेतृत्व में गांव भौराखुर्द में लालूखेड़ी मार्ग पर दबिश दी। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने मौके से मुठभेड़ में मोनू निवासी गांव रामड़ा, कैराना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसी के गांव का संजय फरार हो गया। मौके से तस्करी की 32 पेटी अंग्रेजी और दस पेटी देशी शराब की बरामद की गईं। इसके साथ ही एक बिना नंबर की कार भी मिली है। आरोपी मोनू को जेल भेजते हुए उसके साथी संजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें