फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्ष ने तीन लोगों के विरूद्घ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। एसडीएम और सीओ ने तीन पूर्व रात में रोडवेज के सामने स्थित मिठाई की दुकान पर छापामार घरेलू गैस सिलिंडरों को पकड़े थे। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक रविंद कुमार ने तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एसडीएम सुरेश कुमार और सीओ अभिषेक यादव ने गश्त के दौरान करीब 11 बजे रोडवेज डिपो के सामने शहंशाह स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा था। एसडीएम ने दुकान के अंदर पांच सिलिंडर घरेलू पकड़े थे। दुकान एक भी कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिले थे। सीओ के निर्देश पर उन्हें जब्त करते हुए कोतवाली में रखवा दिया था। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने गुलाब नगर निवासी इरशाद अली पुत्र निशार अली, पठनऊ निवासी अजमत पुत्र नियामत और शकुंतला पत्नी घनश्याम निवासी चौबटटा के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
-मंगलवार रात मिठाई की दुकानों से पकड़े थे सिलिंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें