फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अगले दिन पीड़िता को धमकी देते हुए उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। पीड़ित का कहना है कि दो अप्रैल को उसकी मां व 15 वर्षीय नाबालिग बहन घर में सोई हुई थी। युवक ने बताया कि देर रात गांव का ही युवक किसी तरह घर में घुस गया और किशोरी को नींद से जगाकर धमकी देेते हुए घर के बाहर खड़ी कार में डालकर अगवा कर ले गया। अगले दिन मां सोकर उठी तो बेटी को गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने हरसंभव बेटी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सुबह करीब दस बजे किशोरी घर पहुंची और मां को आरोपी युवक द्वारा अगवा कर ले जाने और रातभर अज्ञात स्थान पर रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने युवक पर ही हैवानियत के बाद अगले दिन कार से किसी से बताने पर हत्या की धमकी देकर घर के बाहर छोड़कर जाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर क्षेत्र से किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बृहस्पतिवार शाम दुकान पर गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का ही विशु अपनी मां व साथी गौरव के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें