फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Sat, 06 Apr 2019 12:31 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर बाजार में स्थित मस्जिद के सामने शुक्रवार को दोपहर में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौका देख भाग गया।
विज्ञापन


जमोहना गांव निवासी लालता प्रसाद पुत्र खेलावन दोपहर करीब डेढ़ बजे तहसील के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। उसी वक्त नरखोरिया की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि टैक्ट्रर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौका पाकर भाग गया। लालता प्रसाद के बेटे कृष्ण नरायन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें