फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तीन युवकों ने महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी महिला से मारपीट कर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि तीन अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही देवानंद, साहुल व मनोज उसे अकेली पाकर घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें