फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किसान की नृशंस तरीके से हत्या

Mon, 08 Oct 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के संधावली गांव में रविवार सुबह खेतों में पानी चलाने गए किसान की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी लाश ईख के खेत में पड़ी मिली। दोनों हाथ पीछे बांधकर चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ ही डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है। फिलहाल हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


संधावली निवासी सलीम (45) पुत्र हाशिम ने गांव में ही सुजड़ू निवासी हाजी मंजूर के खेत को बंटाई पर लिया हुआ है। सुबह करीब 7.40 बजे सलीम खेतों में पानी चलाने के लिए घर से गया था। 11 बजे तक नहीं लौटने पर बेटा नदीम उसे देखने खेतों पर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। नदीम ने सलीम के गायब होने की जानकारी परिजनों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन खेतों पर पहुंचे और जंगल में तलाश की गई।

एक ईख के खेत में सलीम की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। धारदार हथियार के वार से चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। सूचना मिलते ही सीओ खतौली डॉ. राजीव कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में क्राइम ब्रांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है। देर शाम तक पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें