फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित वर्कशॉप में करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित वर्कशॉप में काम करने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन जबरन उसका शव ले गए। इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी गुफरान (45) पुत्र मुश्ताक शहर के रुड़की रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के पास स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था। शनिवार सुबह वर्कशॉप में काम करने के दौरान अचानक उसे एक मशीन से उतरे करंट ने चपेट में ले लिया। जब तक वर्कशॉप के अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, वह अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी किसी तरह उसे करंट से हटाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए जबरन लाश लेकर चले गए। जिला अस्पताल की तरफ से पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें