महिला और महाराज से लूटपाट का आरोप
भोपा। लूट, मारपीट व दुष्कर्म के चार मामलों में पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
गांव ककराला निवासी अमित का आरोप है कि चार जून को अजय व छोटी निवासीगण मीरापुर, सचिन निवासी गोविंदपुरी और एक अज्ञात व्यक्ति ने कासमपुरा के पास उसकी माता सुभाष के साथ मारपीट करते हुए उससे दस हजार रुपये और कुंडल लूट लिए। एक और घटना में विष्णु गिरि महाराज निवासी भगवान बांगर महलवाला मवाना मेरठ ने पुलिस को बताया कि बेलड़ा गांव निवासी सनोज ने उससे मारपीट कर थैला लूट लिया। थैले में 420 रुपये और जरूरी कागजात थे। बेहड़ा थ्रू निवासी महिला मूर्ति का आरोप है कि सुधीर, संदीप, चंद्रपाल निवासी बेहड़ा थ्रू, विनीत, रमेश जानसठ द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। उधर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति हसन मेहंदी व उसके नजदीकी रजी हैदर, शहनाज निवासीगण बिहारी थाना सिखेड़ा, हसीन, शबाब मेरठ दहेज के लिए मारपीट करते रहते थे। आरोपियों द्वारा पीड़िता की गला दबाकर जहर देकर व तेजाब डालकर जलाने का प्रयास भी किया जा चुका है। यह भी आरोप है कि उसके ननदोई व जेठ के दो बेटों द्वारा उसके साथ गलत काम भी किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
बाइक सवार दंपति घायल
भोपा। गांव बेलड़ा निवासी शाहिद शनिवार की सुबह बाइक द्वारा पत्नी शाहिबा को मुजफ्फरनगर डॉक्टर के यहां दवाई दिलाने ले गया था। दोपहर के समय दोनों लौट रहे थे। भोपा बिजलीघर के पास शाहिबा का बुर्का बाइक के व्हील में आ गया। इसी कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरी। दोनों के घायल हो जाने पर उन्हें आसपास के लोगों और डायल-100 पुलिस द्वारा भोपा सीएचसी भर्ती कराया गया।