फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। तीन किशोरियों के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। युवकों के परिजनों ने मामला झूठा बातते हुए थाने में विरोध किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की ओर से कोर्ट के आदेश पर तीन अगस्त को उसकी तीन किशोरी पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी आशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया था। आरोपियों के परिवार की महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर थाने पहुंचे। इन लोगों ने इस पूरे मामले को झूठा बताया।
विज्ञापन


युवक लापता, हत्या की आशंका जताई
छपार। कस्बा निवासी नफीसा पत्नी अख्तर कुरैशी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी विवाहिता महिला ने उसके पुत्र साजिद को प्रेमजाल में फंसा रखा है और उसके साथ निकाह करना चाहती है। वह दो माह से घर से गायब है। युवक की मां ने पुलिस से महिला पर हत्या कराने की आशंका जताई है।

वारंटी से बदसलूकी पर दरोगा लाइन हाजिर
छपार। वारंटी को गिरफ्तार करने व उसके साथ बदसलूकी करने को लेकर एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। छपार निवासी मनोज के अदालत से वारंट होने पर हल्का दरोगा सुनील यादव ने 31 अगस्त की रात को उसे गिरफ्तार कर अगले दिन अदालत में पेश किया। मनोज का आरोप है कि दरोगा ने अदालत से समन कभी तामील नहीं कराए और उन्हें थाने से ही वापस भेजता रहा। उक्त मुकदमे में 06 तारीख थी। उसमें लिखा था कि नियत तारीख पर पेश किया जाए। दरोगा ने धोखे उसे थाने बुलाकर बंद कर दिया। आरोप है दरोगा ने उसकी जेब से हजारों रुपये और पिस्टल की छह गोली निकाल ली। पीड़ित ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की। जिस पर उन्होंने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें