फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सरेराह छेड़छाड़ व बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव अमीनगर जा रही युवती के साथ एक युवक ने पहले छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को ई-रिक्शा से नीचे खींचकर अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीनगर निवासी युवती बुधवार को किसी काम से शहर गई थी। शाम के समय युवती घर लौटते हुए पहले बघरा पहुंची और फिर वहां से गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गई। पीड़िता के अनुसार, बघरा से ही गांव के एक युवक ने उसका पीछा करते हुए छेड़छाड़ व फब्तियां कसनी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी पर उतर आया और ई-रिक्शा के सुनसान क्षेत्र में पहुंचने पर युवती को चलती ई-रिक्शा से नीचे खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शाह आजम निवासी अमीनगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने की भनक पाकर वह घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


इंस्पेक्टर पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप
मुजफ्फरनगर। सुभाषनगर निवासी इसरार अली ने शहर कोतवाली में बुधवार शाम तहरीर देकर बताया कि वह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बतौर सदस्य जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि ग्रुप में एक इंस्पेक्टर भी जुड़ा है, जो फिलहाल सहारनपुर में तैनात है। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उक्त ग्रुप में दोपहर के समय एक समुदाय को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट शेयर की है। इसरार अली ने मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर देकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें