फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में मिला मिमलाना रोड से लापता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड से पांच दिन पूूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ युवक रविवार सुबह देवबंद के जंगलों में घायलावस्था में पड़ा मिला। युवक के परिजनों ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों युवकों पर ही हमला करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी शहजादी ने पांच दिन पूर्व तहरीर देकर बताया कि उसके शौहर नदीम को शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से ही नदीम का कहीं सुराग नहीं लग पाया। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को ही एसपी सिटी ओमबीर सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एिसपी सिटी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस रात में ही किसी तरह की कार्रवाई करती, इससे पहले रविवार सुबह शहजादी के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें नदीम को सीएचसी देवबंद में भर्ती होना बताया गया। इस पर शहजादी तत्काल परिजनों के साथ देवबंद सीएचसी पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता के अनुसार, नदीम का सिर फटा होने के साथ ही पूरे शरीर पर घावों के निशान थे। इसके अलावा, उसके गले पर भी बेल्ट जैसी चीज से हमला कर गला घोंटे जाने के भी निशान बने हुए थे। पीड़िता ने पति को घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों युवकों पर ही कातिलाना हमला करने के बाद अचेतावस्था में देवबंद में फेंक दिए जाने के आरोप लगाते हुए देवबंद कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन देवबंद पुलिस ने मामला शहर कोतवाली का बताते हुए उन्हें टरका दिया। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद शहर कोतवाली पुलिस भी मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने से कतराती रही। इसके चलते पीड़िता अब आला अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाती घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें