फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर सरियों से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर।
विज्ञापन

कस्बे में इस्लामिया मदरसा के पास रहने वाला सलीम पुत्र अब्दुल रहमान फेरी लगाने का कार्य करता है। शनिवार शाम फेरी लगाकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह गांव धनायन के पास नलकूप पर पानी पीने लगा, तो इसी दौरान उसके पास दो युवक पहुंचे। इन युवकों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद बिना कुछ कहे इन युवकों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया। हमले से सलीम गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर युवक की मौत
शाहपुर।
गांव पलड़ी निवासी 35 वर्षीय विकास सैनी पुत्र इलमचंद गांव में ही पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। अचानक पेड़ की टहनी से उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी व बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें