फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील मूंछ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली पुलिस ने माफिया सरगना सुशील मूंछ के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने का मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया था, जिसमें समय निकल जाने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने उसके खिलाफ धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वह धोखाधड़ी के एक मामले में कई माह से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पर गत वर्ष अगस्त में गाजियाबाद की एक महिला ने धोखाधड़ी से उसकी संपत्ति को कागज तैयार कर संपत्ति कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस जांच के दौरान सुशील मूंछ का नाम भी प्रकाश में आया था। जांच में पता चला था कि सुशील मूंछ के कहने पर ही आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मुकदमे में उसे 120 बी का अभियुक्त बनाया है। पुलिस तभी से सुशील मूंछ की तलाश में है। पुलिस ने गत पांच अप्रैल को सुशील मूंछ के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर उसके मथेडी गांव के आवास पर नोटिस चस्पा किया था, मगर मूंछ निर्धारित तिथि पर भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। रविवार को शहर इंस्पेक्टर ने उसके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब उसके घर की कुर्की करने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 83 की कार्रवाई के प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें