फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर मचाया उत्पात, चार बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कुछ युवकों ने शराब पीकर एक होटल पर उत्पात मचाया। पुलिस मौके पर पहुंच चार आरोपियों को हिरासत में लेेकर उनका चालान कर दिया। नई मंडी क्षेत्र में हाईवे पर गणपति ढाबे पर रात में मोहल्ला घेरखत्ती निवासी चार युवकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों की ओर से दी गई सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति में चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के ग्राम तिगरी में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के हरीश ने पुलिस को बताया कि रात्रि में किसी समय चोरों ने दुग्ध उत्पादन समिति की दीवार में नकब लगाकर उसमें रखे बैटरी चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी का अपहरण किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अमित विहार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को घर से पड़ोस में रहने वाली एक युवती बुलाकर ले गई थी। उसकी पुत्री लौट कर नहीं आई। आरोप है कि जब वह अपनी पुत्री को तलाश रहा था, तो उसे कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी युवती व एक युवक उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेई के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के जल विभाग के जेई अरविंद कुमार शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि वह अजय चौधरी के घर पर वारंट मीटर लगाने के लिए गया था। आरोप है कि आरोपी ने जेई के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें