शामली। गांव खेड़ी करमू निवासी मोहम्मद इशान पुत्र नफीस ने तहरीर देकर बताया कि उसका एक पोल्ट्री फार्म मन्ना माजरा में है। आरोप है एक युवक उसके पोल्ट्री फार्म में मुर्गी चोरी करता है। जब वह विरोध करता है तो आरोपी धमकी देता है। आरोप है कि 25 मार्च को उसके मोबाइल पर आरोपी कॉल कर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने तहरीर के आधार पर जांच शुुरू कर दी है।
पुलिस ने पकड़ा रेत खनन
चौसाना। क्षेत्र के गांव भड़ी स्थित यमुना से चोरी कर बुग्गियों से ढोया जा रहा था। रेत को जिजौला में बेचा जाता था। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि यमुना बांध से अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भड़ी बांध पर दबिश दी तो सूचना सही मिली। पुलिस को देखकर बुग्गी चालक जंगल के रास्ते फरार हो गये। पुलिस ने पकड़ी गई बुग्गियों को अवैध रेत खनन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुग्गियों को सीज कर दिया है।