फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश दबोचा
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बीआईटी पुलिस चौकी के पास मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीआईटी चेकपोस्ट के पास दरोगा नीरज सिंह, शीतल शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मीरापुर की ओर एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए युवक को बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उस पर थाना इंचौली और मीरापुर के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश अहसान पुत्र चांदू निवासी केथौड़ा से एक चोरी की बाइक, तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सफाई अभियान
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ गंगा मंदिर परिसर में सफाई की। नगर प्रभारी अंकुर पहलवान और ब्लाक अध्यक्ष दीपक कृष्णात्रेय ने कहा कि नागेंद्र प्रताप तोमर हिंदू युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान नगर संयोजक अनिरुद्ध शर्मा, नगर अध्यक्ष सौरभ शील, अभिषेक रस्तोगी, पवन झा, अनिल प्रजापति, मानिक गर्ग, अंकित चौधरी, मनीष कश्यप, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जंजीरों से खूनी मातम किया
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा में शहादत इमाम हुसैन की याद में शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला। जुलूस रिक्शा स्टैंड से शुरू होकर ऊंचा वाला मोहल्ला और जमालपट्टी होता हुआ इमामबाड़गाह बैतुल मुराद पहुंचकर संपन्न हुआ। शिया सोगवारों ने जंजीरों से खूनी मातम कर जुलूस निकाला। जुलूस में या हुसैन, या अब्बास की सदाए गूंजी। जुलूस में कई जगह रुककर मौलाना वसी हैदर व जावेद रजा ने मजलिस की। जिसमें उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाई। जुलूस में खुर्शीद हैदर, तंजीम अली, मौलाना बाकर, मोहम्मद आलम , शाहिब जैदी, शुहैल मेहंदी, मौहम्मद अली, मिंहाल जैदी, तौसीब, परवेज हुसैन, अफरोज जैदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें