कांधला।
एलम शराब की दुकान पर हुई मारपीट और फायरिंग प्रकरण में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
कस्बा एलम में भनेड़ा रोड पर देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार करीब रात साढ़े आठ बजे एलम निवासी विनीत उर्फ चीनू और गांव भनेड़ा निवासी उत्सव मौजूद थे। किसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया था। कुछ समय के बाद चीनू पक्ष के लोग वहां पर पहुंचे ओर उत्सव पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से कई फायरिंग की गई थी। उत्सव के चाचा राजसिंह की ओर से चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष की ओर से राजसिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।