फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े क्रेशर पर बदमाशों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। बंद पड़े क्रेशर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने वहां पर मौजूद नौकर की पिटाई की। बदमाश मोबाइल छीनकर उसके हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव बरला में देवबंद मार्ग पर क्रेशर बंद पड़ा है। उसमें पुराना लोहा पड़ा हुआ है। मालिक ने रखवाली के लिए नौकर ईनाम को छोड़ रखा है, जो रात्रि में वहीं सोता है। सोमवार रात दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुस आए। नौकर को बंदूक से आतंकित कर जगाया ओर मेन गेट खुलवा कर पांच बदमाश और अंदर घुस आए। पहले उसकी तलाशी ली, कुछ न मिलने पर उसका मोबाइल छीनकर उसकी पिटाई की। बंद कमरों को खुलवाकर देखा। लगभग डेढ़ घंटे तक उनका तांडव चलता रहा। इस बीच न तो उधर 100 नंबर गाड़ी ही गई और न ही गश्ती पुलिस। बदमाशों ने नौकर के हाथ-पैर बांध दिए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह मालिक नरेंद्र ने आकर उसे बंधनमुक्त किया। बाद में बदमाशों के विरुद्ध पुलिस चौकी में तहरीर दी। इससे चार दिन पूर्व उक्त मार्ग पर ही बदमाशों ने एक पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से दो लाख रुपये लूटे थे। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें