फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे को लेकर महिला से मारपीट मामलें में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

महिला से मारपीट के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव काजीपुरा निवासी पीड़िता राजबाला ने प्रधान से पांच हजार उधार लिए थे। जिसके बदले किस्तों में पैसे देने की पेशकश करते हुए दो किस्तों में एक हजार और 1200 रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी सूदखोर नहीं माना और पीड़िता को परेशान करने लगा। आठ सितंबर शुक्रवार सांय आरोपी के भाई साथियों के साथ घर में घुस गए और घर में रखे सामान को फेंककर नकदी, भैंस खोलकर साथ ले गए। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी अजयपाल शर्मा से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें