दरियाबाद संघर्ष प्रकरण में दोनों पक्षों पर कार्रवाई
मोरना। ग्राम दरियाबाद जंगल में चकरोड को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के दस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से सुभाष चंद ने ग्यारह लोगों को आरोपी बनाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, थाना ककरौली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर लेकर पीड़ित पक्ष के विरुद्ध भी मुकदमा कायम करने की बात कही है।
थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद में 14 अगस्त की शाम हुए चकरोड विवाद में एक पक्ष के नीटू, जगपाल, सुभाष, राजकुमार, रामकुमार, राजू, जोगिंद्र, पंकज, अंकुश, सरेशपाल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था तथा आरोपियों ने भारी फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से सुभाष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर राजपाल, यशवीर, ज्ञानसिंह, महावीर, अंकित, मोहित, दीपक, रघुवीर, दिलावर, कल्लू, मुकुल को आरोपी बनाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए उल्टे उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया। दूसरे पक्ष की ओर से महावीर पुत्र तिलकराम ने तहरीर देकर जयपाल, जगपाल, जोगिंद्र, सुभाष, नीटू, राजकुमार, रामकुमार, सुरेशपाल, पंकज, अंकुश के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है