नगला खेड़ा में महिला की चोटी कटी
कैराना(शामली)। गांव नगला खेड़ा में बृहस्पतिवार को महिला की चोटी कट गई।
यमुना खादर क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी वाजिद की पत्नी सायरा बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे घर में बैठी थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। महिला चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सायरा डॉक्टर के पास ले गए।
दो दुकानों के ताले काटकर नकदी चोरी
कैराना(शामली)। एक ही रात में दो दुकानों के ताले काटकर 36500 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई। पीडित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी अब्दुल कादिर हलवाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की रात वह दुकान बंद करके अपने आवास पर चला गया था। 16 अगस्त को सुबह दुकान पर पहुंचा, तो ताला कटा मिला। उसकी दुकान से 9000 रुपये नकदी चोरी कर ली गई। उधर, मोहल्ला अंसारियान निवासी नफीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उसकी परचून की दुकान का ताला काटकर 27500 रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।