छेड़छाड़ को लेकर छात्रा का हंगामा
खतौली। कालेज में एक छात्रा ने स्टाफ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा।
नगर के एक कालेज में छात्रा ने चपरासी का फोन लेकर अपनी सहेली छात्रा को कॉलेज आने के लिए कह दिया। सहेली छात्रा कॉलेज पहुंची। आरोप है कि कॉलेज स्टाफ के एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने छेड़छाड़ को लेकर कॉलेज में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को समझाया। पुलिस के समझाने पर छात्रा चुपचाप कॉलेज से अपने घर चली गई।