फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर पर फायरिंग से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर पर फायरिंग
विज्ञापन

पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। ग्राम हरिनगर में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर ग्राम प्रधान के मकान पर फायरिंग कर गांव में सनसनी फैला दी। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान से मामले की जानकारी ली। घटना के पीछे जेल में बंद गांव के ही युवक का नाम सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। ग्राम प्रधान नेपाल सिंह एडवोकेट किसी काम से पुरकाजी आए हुए थे। मकान पर उनके अन्य परिजन मौजूद थे। उनके पिता नगीना सिंह मकान के बाहरी कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और मकान पर चार फायरिंग कर फरार हो गए। फायिंरग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर वह गांव पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने निकट ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया, मगर कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। पुलिस को मकान से एक कागज का टुकड़ा मिला है, जिसमें गांव के ही जेल में बंद एक युवक का नाम लिखा हुआ है, जिसमें जेल आकर मुलाकात नहीं करने पर चेतावनी दी गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव का ही युवक सचिन करीब 14 माह से डबल मर्डर के मुकदमे में जेल में बंद है। वह उनसे दुश्मनी रखता है और पहले भी धमकी दिलवा चुका है। नाजायज रूप से पैसे की डिमांड पूरी नहीं करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें