फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने टूटी पुलिया के निकट चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत का गांजा व चरस और 3.10 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में गिरोह के पांच अन्य सदस्यों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी व इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार दोपहर करीब 11 बजे सूचना के आधार पर टूटी पुलिया के निकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान हाथों में बैग लेकर आ रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तो एक युवक बैग फेंककर फरार हो गया, जबकि तीन को पकड़ लिया गया। सीओ के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में बिजनौर जनपद के नगीना के मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी नवीन भटनागर, जानसठ के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी मोहम्मद कामिल और गांव घासीपुरा मंसूरपुर निवासी जसवीर शामिल हैं। वहीं, फरार तस्कर की पहचान सुमित निवासी हरदोई के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से मिले बैगों से 2272 पुड़ियों में बांधा गया 34 किलो गांजा, 272 पुड़ियों में बांधी गई 280 ग्राम चरस, गांजा पीने के 30 पाइप और एक कंप्यूटरीकृत तौल कांटा बरामद किया गया। गांजे व चरस की कीमत करीब छह लाख रुपये है। वहीं, 3.10 लाख की नकदी भी बरामद की गई, जो आरोपी नशीले पदार्थ बेचकर लाए थे। पूछताछ में गिरोह के पांच अन्य सदस्यों का पता चला, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें