फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे मासूम से कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल का बच्चा रविवार सुबह घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि युवक के परिजनों ने गाली-गलौच कर धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस बच्चे का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
तितावी। बघरा स्थित डाक बंगले पर रविवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को हवन-पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। सुदेश पंवार, सन्नी प्रधान, अमरजीत, पिंकू बालियान, पंकुर मलिक, सतपाल प्रधान, विनोद लटियान, कमल राठी और मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें