जमालपुर। थाना क्षेत्र के हसौली में हुई लूट कि घटना को पुलिस ने चोरी का मुकदमा लिखकर अपने दायित्वों को पूरा कर लिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कहा कि जब लूट की घटना हुई तो पुलिस चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज किया। यह बात अलग है कि जांच में जब मामला चोरी का निकलता तो चोरी की धारा लगाती लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। शुक्रवार कि रात में ग्राम पंचायत हसौली के मजरा मचखानी में कुछ अज्ञात लोगों ने बनवारी बियार के घर में घुसकर गृहस्वामी को घायल करने के बाद उनको बंधक बनाते हुए लाखों रुपये लूट ले गए थे। मामले की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले का छानबीन किया था। पुलिस को मौके पर टूटा हुआ बाक्स मिला था। पुलिस ने इसे लूटा का नहीं बलिक चोरी की घटना बताते हुए तहरीर मिलने पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में छानबीन कर रही है। परिजन का आरोप है कि पुलिस जान बूझकर मामले में लीपापोती कर रही है।