फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर व रुड़की में शराब के कहर से 70 से अधिक मौतें होने के बाद नींद से जागे पुलिस-प्रशासन ने जनपद भर में शराब माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए शाम तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 113 लीटर अपमिश्रित और कच्ची शराब के साथ ही 356 लीटर तस्करी की देशी व अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। वहीं, दो शराब भट्ठियां भी पकड़ी गईं हैं, जिनसे 4.5 किलो यूरिया भी मिला है। अभियान में आबकारी विभाग की भी छह टीमों ने कई जगह छापेमारी की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गांव आखलौर निवासी गोविंद, गांव सलेमपुर निवासी कल्लू को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, सुजड़ू के खालसा पट्टी निवासी कैलाश को 48 पव्वे तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहल्ला रैदासपुरी निवासी नीरज और टोनी शामिल हैं। सिखेड़ा थाना पुलिस द्वारा गांव खेड़ीवीरान में दबिश देकर कच्ची शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए गांव खेड़ीवीरान निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। छपार थाना पुलिस ने गांव भैंसरहेड़ी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। चरथावल पुलिस ने गांव बिरालसी निवासी मानसिंह को गिरफ्तार किया। मीरापुर पुलिस ने मुकल्लमपुरा निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर तस्करी कर लाई गई अवैध शराब के 21 पव्वे बरामद किए। रामराज थाना पुलिस ने मोटापुरी निवासी इंद्रजीत सिंह को दस लीटर अपमिश्रित शराब और एक किलो यूरिया के साथ गिरफ्तार किया। शाहपुर थाना पुलिस ने गांव बरवाला निवासी श्याम सुंदर उर्फ बबलू और कसेरवा निवासी सोहनवीर को दस लीटर कच्ची शराब, नौ नकली शराब के पव्वे और नौ खाली पव्वे और शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। भोपा थाना पुलिस ने बिहारगढ़ निवासी समय सिंह और अर्जुन को 20 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया। भौराकलां थाना पुलिस ने गांव कपूरगढ़ निवासी संजीव को गिरफ्तार कर तस्करी की शराब के 46 पव्वे बरामद किए। तितावी थाना पुलिस ने बघरा निवासी कैलाश व गुडडू को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से तस्करी की शराब के 48-48 पव्वे बरामद किए गए हैं।आबकारी विभाग के सिटी इंचार्ज हैंकी सिंह ने बताया कि शराब प्रकरण में उनके द्वारा ऐसे कई चिह्नित ढाबे व होटलों पर छापेमारी की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें