फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरी थाने के दरोगा और सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी थाने के दरोगा और सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव फुलत में पेड़ काटने के विवाद में समझौता कराने के नाम पर एक पक्ष से दूसरे पक्ष को छह हजार रुपये दिलाने के मामले में एसएसपी ने देर रात रतनपुरी थाने के दरोगा व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी आदिल और इमरान पक्ष के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत पर रतनपुरी थाने के दरोगा संजय राणा और सिपाही अमरजीत सात फरवरी को जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि दरोगा व सिपाही ने आदिल पक्ष पर फैसला करने का दबाव बनाते हुए उससे जबरन इमरान पक्ष को छह हजार रुपये दिला दिए। मामले की शिकायत किए जाने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इसकी जांच कराई, जिस पर प्रकरण सही पाया गया। इस पर शनिवार देर रात एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा संजय राणा व सिपाही अमरजीत को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने दी बॉबी त्यागी को सदस्यता
मुजफ्फरनगर। रोहाना निवासी बॉबी त्यागी को शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर बॉबी त्यागी ने पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए काम करने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, चौधरी रुद्रसेन सिंह व ओमवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें