फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जेल से मुजफ्फरनगर भेजा गया मंजीत उर्फ टोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल में मंजीत उर्फ टोनी शिफ्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के अंकित विहार में करीब एक साल पूर्व हुई डेयरी संचालक सुशील उर्फ चीकू की हत्या के मामले में आरोपी सुशील मूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी को सीजेएम के आदेश पर मेरठ जेल से मुजफ्फरनगर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। चीकू हत्याकांड में सुशील मूंछ अब तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी के अंकित विहार में करीब एक साल पूर्व सुशील उर्फ चीकू की दिन निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। चीकू के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस जांच में हत्या की पीछे कुख्यात सुशील मूंछ व उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी का नाम सामने आया था, जिन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपियों के साथ ही 120-बी का आरोपी बनाया था। मामले में सुशील मूंछ अब तक फरार है, जबकि मंजीत उर्फ टोनी ने उत्तराखंड में खुद को सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद से वह मेरठ जेल में बंद था, जहां वह परतापुर क्षेत्र के गांव पबारसा में हुए डबल मर्डर का भी आरोपी था। शुक्रवार को मंजीत उर्फ टोनी को सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। यहीं से सीजेएम ने उसे मेरठ जेल से मुजफ्फरनगर जिला कारागार में स्थानांतरित करने के आदेश दिए, जिसके बाद उसे स्थानीय जेल ले जाया गया है। उधर, मंजीत उर्फ टोनी के यहां आने के जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें