फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोबाइल और नकदी के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की आधी रात के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से चोरी का मोबाइल फोन और 42 सौ रुपये नकद बरामद हुए। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक सोनू दास उर्फ बंगाली निवासी इस्लामपुर बहेरी के मकान में किराएदार के रूप में लंबे समय से रहता है। वहीं से वह ट्रेनों में चोरी करता रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती कर लेता था और बीच रास्ते में सामान लेकर भाग जाता था। वे गिरोह के रूप में वाराणसी-इलाहाबाद के साथ बिहार तक चोरी करते रहे हैं। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें