फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर मारपीट
विज्ञापन

चरथावल। थाना परिसर में मंगलवार शाम दो पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर गुत्थम-गुत्था हो गए। जमकर मारपीट को देख थाने के बाहर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया, जिससे तमाशा खड़ा हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया।
विज्ञापन

थाना परिसर में मंगलवार शाम के समय दो पुलिसकर्मी मामूली कहासुनी के बाद आपस में ही भिड़ गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार एसएचओ विंध्याचल तिवारी को लाइन हाजिर किए जाने के चलते उनका चहेता एक पुलिसकर्मी मंगलवार शाम थाना परिसर में खड़ा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर चीता मोबाइल पर तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी से उसकी एसएचओ के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर नोकझोंक हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही दोनों के बीच पहले तो वॉकयुद्ध और फिर हाथापाई तक जा पहुंचा, जिसके चलते दोनों के बीच थाना परिसर में ही जमकर मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट को देखने के लिए थाना गेट के बाहर तमाशबीनों की भीड़ लग गई, जिनमें से कई ने तो इस युद्ध को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों को किसी तरह एक-दूसरे से अलग कर शांत किया। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, कार्यवाहक एसओ संजय त्यागी ने मामले की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें