फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड पर एक साल पूर्व हुई सुशील उर्फ चीकू की हत्या में फरार चल रहे एक लाख के इनामी कुख्यात सुशील मूंछ के घर पर पुलिस ने धारा-82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड पर 16 अक्तूबर 2017 को दूध डेयरी पर दिन निकलते ही सुशील उर्फ चीकू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुशील के बेटे कबीर ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में हत्या में कुख्यात सुशील मूंछ व उसके गिरोह का नाम सामने आया था, जिसमें पुलिस ने पीनना निवासी मनोज उर्फ लंगड़ा, द्वारिकापुरी निवासी करन वत्स और हुसैनपुर, बोपाड़ा निवासी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुशील मूूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी व संकेत शर्मा ने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि वारदात में शामिल दीपक गिरि को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार सुशील हत्याकांड में फरार चल रहे सुशील मूंछ पर बाद में पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि सुशील हत्याकांड में अब कुख्यात सुशील मूंछ के घर पर धारा-82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें