फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुराचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोरना। ककरौली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना के एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में युवती अकेली थी, जिसके माता-पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। मौका पाकर गांव के ही रहने वाले युवक ने युवती को डरा धमका करके उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने युवती को दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें