फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने पुलिस ऑफिस घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मांडला में दलित युवक रजत की हत्या के मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में धरना प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी रजत की चार दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शवा बरला-मांडला के बीच स्थित रजबहे की पुलिया के पास पड़ा मिला था। हत्या में परिवार या युवक की किसी तरह की रंजिश जांच में सामने नहीं आई थी, जिसके चलते अब तक पुलिस के लिए हत्या का खुलासा चुनौती बना हुआ है। मामले को लेकर शुक्रवार को भीम आर्मी व दलित संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस ऑफिस पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर रजत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही पिछले एक पखवाड़े के भीतर बुढ़ाना में दलित युवक की हत्या व उससे पहले चरथावल के गांव सैदपुरा में दलित युवती की हत्या को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें