फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की फर्जी एफआईआर को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाना क्षेत्र के गांव खामपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान लियाकत और भाकियू नेताओं के नेतृत्व में शुक्रवार रात थाने पर हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दो लोगों के खिलाफ महिला के साथ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त मामला सेशन सुपुर्द होने के बाद कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें जल्द ही मुजरिमों की कोर्ट में पेशी होनी है। इसके चलते गैंगरेप के आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला के परिजनों पर जबरन मुकदमा वापस का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि गैंगरेप के इस मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए ही आरोपी पक्ष द्वारा गैंगरेप पीड़ित महिला के भाई समेत दो के खिलाफ छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जिसमें पुलिस ने पीड़िता के भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। भाकियू व ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर सुभाष राठौर से मिलकर फर्जी मुकदमे को खत्म किए जाने व बेकसूर को छोड़े जाने की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई के साथ ही किसी बेकसूर को जेल नहीं भेजने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


युवक ने नकदी-मोबाइल लूटा
भोपा। पुरकाजी क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी अंकुर शर्मा जानसठ रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह बाइक पर मोरना में रहने वाली अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में वह रहकड़ा पुलिया के निकट लघुशंका के लिए रुका था। आरोप है कि उसी समय पीछे से बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अंकुर पर तमंचा तानते हुए उसे गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने अंकुर से उसकी जेब में मौजूद करीब दो हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। जाते-जाते बदमाश अंकुर की बाइक की चाबी भी निकालकर साथ ले गए। पीड़ित वहां से किसी राहगीर की मदद लेकर देर रात भोपा थाने पहुंचा और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें