फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक 10 लाख रुपए का गन्ना लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन, तहसीलदार से की शिकायत
विज्ञापन

जानसठ। टिकौला शुगर मिल के तौल लिपिक द्वारा किसानों का 10 लाख रुपये का गन्ना लेकर फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसीलदार को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव ढ़ासरी व जानसठ निवासी दर्जनों किसानों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों तहसीलदार से शिकायत करते हुए बताया कि टिकौला शुगर मिल ने एक तौल केंद्र ढ़ासरी में बना रखा था। केंद्र पर कैराना के गांव गोगवान निवासी युवक तौल लिपिक के रुप में कार्य करता था। केंद्र पर गन्ना डालने आए किसानों को मशीन खराब बताकर गन्ने की पर्ची एक दो दिन में कहकर टाल देता था। दर्जनों किसानों की गन्ने की पर्ची लेकर लिपिक अचानक गायब हो गया। लिपिक ने किसानों को लगभग 10 लाख रुपए के गन्ने की पर्ची नहीं दी। लिपिक के केंद्र पर न आने पर जब वह मिल प्रबंधक से मिले तो, प्रबंधक ने हाथ खड़े कर दिए। किसानों की अपनी समस्या का समाधान न होने पर पीड़ित किसानों ने तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन देते हुए गन्नों का भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। तहसीलदार ने मामले की जांच कराकर किसानों को उनके गन्ने का पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में वेदराम, सियानंद, सुभाष चौधरी, श्यामवीर, कर्मवीर, चरण सिंह, फारुख, हरबीर, ब्रहमसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें