फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक को बहलाफुलकार ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर के समय वह अपने परिवार के साथ किसी कार्य के लिए घर से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि गांव के दो लोग उसके घर में घुस गए। घर पर उसकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए। दोपहर के बाद जब परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो उन्हें इस बारे मे जानकारी हासिल हुई। पीड़ित पिता के द्वारा अपनी बेटी को काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों को नामजद करके अपनी बेटी को बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हे मामले की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें